Documentary

काप–13 में एनएचपीसी की प्रतिभागिता और कुछ विमर्श; आलेख 3; लक्षद्वीप के पर्यावरण पर मनभावन पेटिंग्स्

लक्षद्वीप के पर्यावरण पर मनभावन पेटिंग्‍स   गांधीनगर में आयोजित वैश्विक समिट काप-13 में अन्‍य कार्यक्रमों के अतिरिक्‍त पर्यावरण के लिए काम करने वाली विभिन्‍न संस्‍थाओं-एजेंसियों-पीएसयू और एनजीओ के कार्य का प्रदर्शन किया गया था। एक प्रभावित करने वाला स्‍टाल, वन विभाग लक्षद्वीप का था। लक्षद्वीप, अरब सागर में अवस्थित 36 द्वीपों वाला, भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। जनसंख्‍या के मामले में यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी करावती है। यहां का प्रशासन भारत सरकार द्वारा नियुक्‍त राज्‍यपाल द्वारा देखा जाता है। यह प्रदेश लगभग 32 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहां की लगभग 97 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय की है (विकीपीडिया हिन्दी)।   लक्षद्वीप वन विभाग के स्‍टाल पर पर्यावरण जागरूकता प्रसारित करने के लिए फोटोग्राफ के स्‍थान पर अलग ही रचनात्‍मकता का सहारा लिया गया था। यहां लक्षद्वीप के पर्यावरण पर केंद्रित पेंटिंग प्रदर्शित की गयी थी। ये पेंटिंगस न केवल प्रदर्शनी का आकर्षक बना रही थी बल्कि देखने वालों को लक्षद्वीप का पर्यावरण समझने और उसके संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध होने के दृष्टिगत बाध्‍य भी कर रही थी। पेटिंगस देखकर समझा जा सकता है कि कैसे अरब सागर में केरल के समुद्र तट से चार सौ किमी तक विशाल समुद्र ...

 March 17, 2020


 |  0 comment

प्रोफेसर वार्शने के साथ एक तस्वीर

दिनांक 22.02.2019 को “वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दे एवं जलविद्युत विकास के पहलुओं पर इसका महत्व” विषय पर निगम मुख्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों  के लिए प्रोफेसर सी. के. वार्शने, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली का व्याख्यान का आयोजन किया गया था।  व्याख्यान के पश्चात प्रोफेसर वार्शने के साथ श्री जनार्दन चौधरी, निदेशक तकनीकी; श्री अरुण कुमार मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (पर्यावरण एवं विविधता प्रबंधन), डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (पर्यावरण) सहित पर्यावरण एवं विविधता प्रबंधन विभाग के निगम मुख्यालय मे कार्यरत सभी अधिकारियों ने समूह चित्र लिया।

 February 26, 2019


 |  0 comment

Unable to load Tweets



Posts By Years