हमनी फिश फार्म, पार्बती-III पावर स्टेशन, हिमाचल प्रदेश

 

पार्बती –III पावर स्टेशन की मत्स्य विकास प्रबंधन योजना के अंतर्गत हिमाचल राजकीय मत्स्य विभाग द्वारा एक ट्राउट फिश फार्म तीर्थन नदी पर हमनी, बंजार तहसील में विकसित किया गया है । यह फिश फार्म हिमाचल राजकीय मत्स्य विभाग के तत्वावधान में कार्य करता है।इसके निर्माण के लिए पार्बती -III पावर स्टेशन द्वारा  हिमाचल राजकीय मत्स्य विभाग को एक करोड़ 30 लाख रुपए दिये गए । यह फार्म ब्राउन ट्राउट और रेनबो ट्राउट दोनों प्रकार की फिश के एंगलर्स विकसित करने के उद्देश्य से बनाया गया है । यहां  दोनों प्रकार की ट्राउट फिश विकसित कर तीर्थन नदी और सेंज नदी में डालने की व्यवस्था हिमाचल राजकीय मत्स्य विभाग एवं पार्बती-III पावर स्टेशन द्वारा की जाती  है ।

                                                                                 

विशाल शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक (पर्यावरण)

पार्बती –III पावर स्टेशन