Image source : https://www.motherearthnews.com/nature-and-environment/preserving-biodiversity-zmaz81mjzraw

क्र. शब्द                                                         अर्थ
1 चेरनोबिल रेडियोधर्मी आपदा (Chernobyl Radioactive Disaster ) 1986 में  यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की दुर्घटना एक दोषपूर्ण रिएक्टर डिजाइन का परिणाम थी जो अपर्याप्त प्रशिक्षित कर्मियों के साथ संचालित की गई थी। दुर्घटना के  परिणामस्वरूप विस्फोटक  भाप और आग के साथ रेडियोधर्मी रिएक्टर के 190 मीट्रिक टन यूरेनियम का 30 प्रतिशत पर्यावरण में फ़ैल गया , और सोवियत संघ ने अंततः रिएक्टर के चारों ओर 19 मील-चौड़ा “अपवर्जन क्षेत्र” स्थापित करते हुए 3,35,000 लोगों को विस्थापित किया था । दुर्घटना की रात विस्फोट के कारण चेरनोबिल संयंत्र के  दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई और तीव्र विकिरण सिंड्रोम के परिणामस्वरूप कुछ ही हफ्तों में 28 और लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक घायल हुए थे । वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दुर्घटनाग्रस्त संयंत्र के चारों ओर का क्षेत्र 20,000 वर्षों तक रहने योग्य नहीं होगा।
2 चरमोत्कर्ष समुदाय

(Climax community)

चरमोत्कर्ष समुदाय (Climax community) शब्द का उपयोग किसी पारिस्थितिक समुदाय के  उत्तरवर्तन  (succession)  के अंतिम चरण को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसमें प्रजातियों की आबादी स्थिर हो जाती है और एक-दूसरे व आपसी पर्यावरण के साथ संतुलन में रहती है। इस प्रक्रिया में अक्सर हजारों और संभवतः लाखों साल लगते हैं।चरमोत्कर्ष समुदाय में परिवर्तन हो सकता है यदि जलवायु में परिवर्तन हो या एक या अधिक प्रजातियों में दीर्घकालिक विकासवादी परिवर्तन हो जाए।
3 क्षोभमंडल

(Troposphere)

क्षोभमंडल पृथ्वी के वायुमंडल की सबसे निचली परत है। वायुमंडल का अधिकांश द्रव्यमान (लगभग 75-80%) क्षोभमंडल में है। क्षोभमंडल का विस्तार क्षोभ-सीमा तक होता है, जो पृथ्वी की सतह से लगभग 10–18 किमी (6–11 मील) ऊपर है।अधिकांश प्रकार के बादल क्षोभमंडल में पाए जाते हैं, और लगभग सभी मौसम परिवर्तन  वायुमंडल की इस परत के भीतर होते हैं। ऊंचाई के साथ घटता तापमान इस मंडल की विशेषता है।
4  

क्षोभ-सीमा

(Tropopause)

क्षोभ-सीमा, क्षोभमंडल  तथा समताप मंडल (stratosphere) के मध्य का सीमा-स्तर है , जहां ताप के ह्रास-दर में यकायक परिवर्तन हो जाता है। इसकी ऊँचाई ऋतुओं एवं मौसमों के अनुसार बदलती रहती है। परंतु विषुवत रेखा पर यह लगभग 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर 6 किलोमीटर है।
5  

क्षारीयता/खारापन  

(Alkalinity)

पानी में विघटित क्षारीय पदार्थों की माप (7.0 पीएच से अधिक) क्षारीयता कहलाती है । इससे  पानी द्वारा अम्ल को बेअसर करने की क्षमता का भी पता चलता है।  क्षारीयता के तीन प्राथमिक प्रकार हैं: बाइकार्बोनेट, कार्बोनेट और हाइड्रॉक्साइड। अन्य प्रकार के क्षारीयता भी हैं जो कुल क्षारीयता में योगदान करते हैं, जैसे कि स्यान्यूरेट (cyanurate)  क्षारीयता।
6 जल/पानी

(Water)

जल / पानी एक पारदर्शी, गंधहीन, स्वादहीन तरल, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का एक यौगिक होता है जो 32 ° F या 0 ° C पर जमने वाला और 212 ° F या 100 ° C पर उबल जाता है।  पानी समुद्रों, झीलों, नदियों और वर्षा का निर्माण करता है और यह समस्त जीवों के तरल पदार्थों का आधार है।
7 जलजनित रोग

(Waterborn disease)

जलजनित रोग वे हैं जो दूषित पानी के अंतर्ग्रहण द्वारा संचारित होते हैं। महत्वपूर्ण जलजनित रोगों में डायरिया, हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए व ई और पोलियोमाइलाइटिस शामिल हैं।
8 जैविक (biotic) एक पारिस्थितिकी तंत्र में जैविक घटक सभी जीवित चीजें होती हैं। इसके अंतर्गत जीव-जंतु, पेड़- पौधे और सूक्ष्मजीव शामिल हैं। जैविक घटकों में जीवित जीव के साथ-साथ मृत जीवों के अपशिष्ट भी शामिल होते हैं।
9 जलोढ़ मिट्टी

(Alluvial soil)

नदियों, बाढ़ आदि द्वारा छोड़ी गई मिट्टी जो रेत और भूमि से मिलकर बनी होती है, जलोढ़ मिट्टी कहलाती है । यह मिट्टी उन स्थानों पर भी पाई जाती है जहाँ कभी नदी बहती थी।
10 जैव-विविधता

(Biodiversity)

जैव-विविधता, विभिन्न स्रोतों से जीवों के बीच की भिन्नता है साथ ही साथ यह हमारे ग्रह की सबसे जटिल और महत्वपूर्ण विशेषता भी है। यह पृथ्वी पर जीवन की समृद्धि और विविधता का वर्णन करती है। इस के बिना पृथ्वी पर जीवन कायम नहीं रह सकता। इसके अंतर्गत स्थलीय, समुद्री और रेगिस्तानी पारिस्थितिक तंत्र के अलावा पृथ्वी पर उपस्थित समस्त पारिस्थितिक तंत्र शामिल है जो साथ मिलकर जैव-विविधता का निर्माण करते हैं।

 

पूजा सुन्डी

उप प्रबंधक (पर्यावरण)

 

Source : Internet/Google

  • https://www.nationalgeographic.com/culture/topics/reference/chernobyl-disaster/
  • dictionary.com
  • https://socratic.org/questions/what-is-a-climax-community
  • https://www.britannica.com/science/troposphere
  • https://hindi.indiawaterportal.org
  • https://blog.orendatech.com/what-is-alkalinity
  • https://www.usgs.gov/
  • https://www.britannica.com/science/water
  • https://www.medicinenet.com/waterborne_bacterial_disease/definition.htm
  • https://study.com/academy/lesson/what-is-biotic-definition-factors-examples.html
  • https://www.collinsdictionary.com/dictionary/english/alluvial
  • https://byjus.com/biology/biodiversity/

 

 

पर्यावरण शब्दकोश (7)