उडी -I पावर स्टेशन

उडी पावर स्टेशन में 05.06.2019 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिंगल कॉलोनी परिसर में पौधारोपण किया गया। समस्त अधिकारियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा पावर स्टेशन परिसर व आस पास के इलाकों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई।

 

उड़ी-II पावर स्टेशन

उड़ी-II पावर स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारीगण व कार्मिकों द्वारा पौधे लगाए गए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा भी पौधरोपण किया गया ।

 

सेवा II पावर स्टेशन

सेवा-II पावर स्टेशन, माश्का (जम्मू व कश्मीर) में दिनांक 06/06/2019 को विश्व पर्यावरण दिवस का विधिवत आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर सामूहिक वृक्षारोपण किया जिसमें 50 पौधे लगाये गये। सेवा-II पावर स्टेशन के आस-पास 2000 फलदार पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि सेवा-II पावर स्टेशन द्वारा गत वर्ष भी इसी मौसम में 2000 पौधे लगाए गए थे।

 

सलाल पावर स्टेशन

सलाल पावर स्टेशन में 06.06.2019 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने ज्योतिपुरम में पौधे लगाए । मुख्य महाप्रबंधक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण को केवल विश्व पर्यावरण दिवस जैसे कुछ अवसरों तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान एक सतत प्रयास होना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है क्योंकि पर्यावरणीय खतरा एक व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि वैश्विक है। कचरा  प्रबंधन, वनों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग, औद्योगिक प्रदूषण आदि जैसे मुद्दों को वन प्रबंधन, जैव ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देने, नवीकरणीय  ऊर्जा के उत्पादन एवं उपयोग को अधिकतम करने और देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा वृक्षारोपण कर निबटा जा सकता है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधे भी वितरित किए गए।