Image source : https://www.istockphoto.com/photos/hydrosphere

 

 

क्र. शब्द अर्थ
1 जलमंडल

(Hydrosphere)

 

किसी ग्रह पर पानी की कुल मात्रा जलमंडल कहलाती है। इसमें सारा पानी शामिल है जो ग्रह की सतह पर, भूमिगत और हवा में मौजूद होता है। किसी ग्रह का जलमंडल तरल, वाष्प या बर्फ हो सकता है। पृथ्वी में तरल जल सतह पर महासागरों, झीलों और नदियों के रूप में मौजूद है। यह जमीन के नीचे भूजल के रूप में कुओं और जलभृतों में पाया जाता है। जलवाष्प सबसे अधिक बादलों और कोहरे के रूप में दिखाई देता है।पृथ्वी के जलमंडल का जमा हुआ भाग बर्फ से बना है जो हिमनद, बर्फ की चोटी और हिमखंड के रूप में मौजूद है। जलमंडल का जमा हुआ हिस्सा हिमावरण/हिममंडल (Cryosphere) कहलाता है।

 

 

2 जलवायु

(Climate)   

 

किसी विशेष स्थान पर लंबे समय तक वातावरण की स्थिति जलवायु कहलाती है। यह वायुमंडलीय तत्वों (और उसकी विविधताओं) का दीर्घकालिक योग है, जो कम समय में मौसम का निर्माण करता है। ये तत्व सौर विकिरण, तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायुमंडलीय दबाव और हवा इत्यादि हैं।

 

 

3 जलवायु अन्तराल

(Climate Lag)

 

जलवायु अन्तराल को एक देरी के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसके तहत जलवायु के कुछ पहलुवों में धीमी गति से काम करने वाले कारक (ओं) के प्रभाव के कारण परिवर्तन हो सकता है। उदाहरण के तौर पर वातावरण में एक विशेष मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निस्तारण अपना पूर्ण प्रभाव देता है। इसमें से कुछ गैस को समुद्र द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है जो बाद में वैश्विक कार्बन चक्र के हिस्से के रूप में वायुमंडल में वापस मुक्त हो जाता है।

 

 

4 जलवायु परिवर्तन

(Climate Change)

 

जलवायु परिवर्तन वैश्विक या क्षेत्रीय जलवायु प्रणाली में एक दीर्घकालिक बदलाव है। आमतौर पर जलवायु परिवर्तन विशेष रूप से 20वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक वैश्विक तापमान में वृद्धि को संदर्भित करता है। किसी क्षेत्र की औसत जलवायु परिस्थितियों जैसे तापमान व वर्षा  में एक लंबी अवधि में परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन कहलाता है।यह किसी स्थान पर पाए जाने वाले सामान्य मौसम में होने वाला परिवर्तन है।

 

 

5 जलवायु प्रणाली

(Climate system)

 

जलवायु प्रणाली 5 प्रमुख घटकों से युक्त अत्यधिक जटिल वैश्विक प्रणाली है जिसमें  वातावरण, महासागर,  हिमावरण/हिममंडल , भूमि की सतह तथा  जीवमंडल  शामिल हैं । इन घटकों की परस्पर क्रिया न केवल दिन-प्रतिदिन के मौसम को निर्धारित करती है, बल्कि दीर्घकालिक औसत भी निर्धारित करती है जिसे जलवायु कहते हैं।

 

 

6 जलीय पारिस्थितिकी तंत्र

(Aquatic Ecosystem)

 

पानी में रहने वाले पौधों और जीवों के समुदायों को जलीय पारिस्थितिक तंत्र के रूप में जाना जाता है। यह मुख्यत:  दो समूहों में विभाजित हैं। मीठे पानी के जलीय पारितंत्र तालाबों से लेकर मुहानाओं/ज्वारनदमुखों ( estuaries ) तक लवणों की कम सांद्रता वाले जल में पाए जाते हैं। समुद्री जलीय पारिस्थितिक तंत्र समुद्रों और महासागरों के खारे पानी में पाए जाते हैं।

 

 

7 जीवमंडल

(Biosphere)

 

जीवमंडल पृथ्वी के उन हिस्सों से बना है जहां जीवन मौजूद है। यह पेड़ों की सबसे गहरी जड़ प्रणाली से लेकर समुद्र की खाइयों के अंधेरे वातावरण तक, हरे-भरे वर्षा वनों और ऊंचे पहाड़ों की चोटियों तक फैला हुआ है। जीवमंडल एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र है जो जीवित जीवों और अजैविक कारकों से मिलकर बना है जिससे वे ऊर्जा और पोषक तत्व प्राप्त करते हैं।

 

 

8 जीवमंडल कॉन्फ्रेंस

(Biosphere Conference)

 

 

सन 1968 में वैश्विक जीवमंडल संरक्षण पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, यूनेस्को के“जैवमंडल के तर्कसंगत उपयोग और संरक्षण के लिए अंतर सरकारी सम्मेलन”, पेरिस में हुआ। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण राजनीति की स्थापना में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इसके  परिणाम स्वरुप 1970 में यूनेस्को ने  अपना “मैन एंड द बायोस्फीयर प्रोग्राम” (एमएबी) शुरू किया ताकि विश्व के केंद्रीय पारिस्थितिक तंत्र जो “बायोस्फीयर रिजर्व” के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं, उन क्षेत्रों की रक्षा की जा सके ।

 

 

9 जीवाणु

( Bacteria )

जीवाणु सूक्ष्म एकल-कोशिका वाले जीव हैं जो लाखों की संख्या में हर वातावरण में, सभी जीवों के अंदर और बाहर, हर जगह मौजूद हैं। कुछ  जीवाणु  हानिकारक होते हैं लेकिन अधिकांश उपयोगी एवं कई उद्देश्यों की पूर्ति करते हैं। इनका उपयोग औद्योगिक और औषधीय प्रक्रियाओं में किया जाता है।

 

 

10 जीवाणु विज्ञान

(Bacteriology )

यह सूक्ष्म जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीवाणु की पहचान, अध्ययन व उत्पादन आदि से  संबंधित  अनुप्रयोगों द्वारा  दवा, कृषि, उद्योग एवं जैव प्रौद्योगिकी इत्यादि के विकास में जीवाणुओं का उपयोग किया जाता है ।

 

 

 

पूजा सुन्डी , उपप्रबंधक (पर्यावरण)
पर्यावरण एवं विविधता प्रबंधन विभाग 
निगम मुख्यालय

Source : Internet/Google *

  • https://www.nationalgeographic.org/encyclopedia/hydrosphere/
  • https://www.britannica.com/science/climate-meteorology
  • https://www.encyclopedia.com/environment/energy-government-and-defense-magazines/climate-lag
  • https://www.nationalgeographic.org/encyclopedia/climate-change/
  • https://energyeducation.ca/encyclopedia/Climate_system
  • https://www.encyclopedia.com/environment/energy-government-and-defense-magazines/aquatic-ecosystems
  • https://www.nationalgeographic.org/encyclopedia/biosphere/
  • https://www.environmentandsociety.org/tools/keywords/first-international-conference-biosphere-protection
  • https://www.medicalnewstoday.com/articles/157973
  • https://www.dictionary.com/browse/bacteriology

*अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवादित

 

पर्यावरण शब्दकोष (09)