[ चित्र आभार : पूजा सुन्डी, प्रबंधक (पर्यावरण), निगम मुख्यालय ]

 

 

भारतीय हाथी : जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर, उत्तराखंड

 

  • स्थिति: संकटग्रस्त
  • जनसंख्या : 20,000 – 25,000
  • वैज्ञानिक नाम : एलीफस मैक्सिमस इंडिकस (Elephas maximus indicus)
  • ऊंचाई : 6-11 फीट (कंधे तक)
  • वज़न: 5 टन
  • लंबाई: 21 फीट तक
  • निवास: उपोष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले वन, उष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले नम वन, शुष्क वन, घास के मैदान (Subtropical broadleaf forest, tropical broadleaf moist forest, dry forest, grassland)

 

हाथी भारत के साथ-साथ पूरे एशिया में एक सांस्कृतिक प्रतीक है। ये समूह में रहना पसंद करते हैं तथा अपनी सामाजिक संवेदना एवं बुद्धिमता (intelligence) के कारण प्राणिजगत में इनका खास स्थान है। भारतीय हाथी का मुख्य भोजन घास होता है, लेकिन बड़ी मात्रा में ये पेड़ों की छाल, जड़ें, पत्तियां और छोटे तने भी खाते हैं। कृषि फसलें जैसे केले, धान, गन्ना आदि भी इनके पसंदीदा भोजन हैं। प्रतिदिन भोजन करते हुए एवं अपने आवास के एक बड़े क्षेत्र में घूमते हुए ये गोबर का उत्पादन करते हैं, इससे अंकुरित बीजों को फैलाने में मदद मिलती है। इस तरह ये अपने जंगल तथा घास के मैदानों के आवास की अखंडता को बनाए रखने तथा  पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) में संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें दिन में कम से कम एक बार पानी पीने की ज़रूरत होती है अत: ये हमेशा ताजे पानी के स्रोत के करीब रहते हैं।

 

(संदर्भ : https://www.worldwildlife.org/species/indian-elephant)