Image source : https://regroup.us/thought/population-health-and-the-pandemic/

 

क्र. शब्द अर्थ
1  

जनसंख्या

(Population)

 

 

जनसंख्या व्यक्तियों / जीवों का एक अलग समूह है। यह समूह एक राष्ट्र या एक सामान्य विशेषता वाले लोगों का समूह  हो सकता है ।  एक समान  विशेषता के अनुसार समूहीकृत  किसी भी चयन को जनसंख्या या आबादी कहा जा सकता है।

 

2 जैवनिम्नीकरणीय

(Biodegradable)   

 

जीवित चीजों (जैसे सूक्ष्मजीव) द्वारा या प्राकृतिक रूप से क्षय होकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना अहानिकर उत्पादों में टूटने में सक्षम होने का गुण रखने वाले पदार्थ   जैव-निम्नीकरणीय कहलाते हैं।

 

3  

जलभृत

(Aquifer)

 

यह धरातल के नीचे मौजूद मिटटी, गाद एवं चट्टानों की वह परत है जो पानी से संतृप्त होती है। वर्षा जल पृथ्वी की सतह से रिस कर यहाँ जमा हो जाता है जिसे बाद में नलकूप व कुओं के माध्यम से वापस सतह पर ला कर उपयोग किया जाता है ।

4 जलवितरण

(Water distribution)

 

 

पृथ्वी  एक जलीय गृह है पर यहां जल का वितरण असामान्य है।  पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है और महासागर पृथ्वी के सभी पानी का लगभग 96.5 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। पानी हवा में जल वाष्प के रूप में, नदियों और झीलों में, हिमकणों और ग्लेशियरों में, जमीन में नमी और जलीय रूप में और समस्त जीवों में भी मौजूद है।पृथ्वी का लगभग 97% पानी खारा है और महासागरों में पाया जाता है। मीठे पानी की छोटी मात्रा ( 3%) में से, मानव, पौधे और पशु जीवन को बनाए रखने के लिए केवल एक अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही उपयोग के लिए उपलब्ध है।

 

5 जलविलवीकरण

(Water desalination)

विलवणीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें समुद्र के पानी या खारे पानी से अतिरिक्त लवणों को निकालकर उसे सुरक्षित पीने योग्य या उपयोग योग्य पानी में परिवर्तित किया जाता है।
6 जलकुम्भी

( Eichhornia spp )

 

 

 

यह एक बहुत तेजी से फैलने वाला खरपतवार है जो जलाशयों में  जैव विविधता ह्रास का  एक कारण है जो अनेक जलीय प्रजातियो को अपनी उपस्थिति के कारण नष्ट कर देता हैं। जलकुंभी की उपस्थिति से पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे मछलियों के अलावा अन्य जलीय वनस्पतियों और जीवों का दम घुटने लगता है। यह पानी के बहाव को 20 से 40% तक कम कर देती है। बड़े बांधों में जलकुंभी बिजली उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण पानी के “वाष्पोत्सर्जन” की गति 3 से 8 प्रतिशत तक अधिक बढ़ जाती है। जिससे पानी का जल स्तर तेजी से कम होने लगता है। जलकुंभी से ग्रसित पानी के क्षेत्र मच्छरों के लिए आवास है।

 

7 जल संसाधन

(Water  resources)

 

जल संसाधन जल के वे स्रोत हैं जो मनुष्यों के लिए उपयोगी होते हैं। दैनिक जीवन में अधिकांशतः ताजे जल की आवश्यकता होती है। जल की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। जल एक अक्षय प्राकृतिक संसाधन है। एक अक्षय संसाधन वह संसाधन होता है जिसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से प्रतिस्थापित हो जाता है।

 

8 जलग्रहणक्षेत्र

(Catchment/ Watershed)

वह सम्पूर्ण क्षेत्र जिसका प्रवाहित जल किसी एक नदी या सरिता में पहुँचता है, उस नदी का जलग्रहण क्षेत्र कहलाता है। यह भूमि का वह  क्षेत्र  है जहाँ से पानी नदी, झील या जलाशय  की ओर  बहता है।

 

9 जलचक्र

(Water cycle)

जल – चक्र जल के एक रूप से दूसरे रूप में संशोधित होने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की चक्रीय प्रक्रिया है जिसमें कुल जल की मात्रा का क्षय नहीं होता है बस रूप परिवर्तन और स्थान परिवर्तन होता है। इसके  द्वारा पृथ्वी में महासागरों, वायुमंडल और भूमि के बीच पानी का संचार होता है।   इसके अंतर्गत वायुमंडल का पानी वर्षा और बर्फ के रूप में नदियों और जलाशयों में जाकर वाष्पीकरण और वाष्पोत्सर्जन द्वारा वायुमंडल में वापस आता है एवं यह चक्र निरंतर चलता रहता है ।

 

10 जलप्रदूषण

(Water Pollution)

जब हानिकारक पदार्थ, जैसे रसायन या सूक्ष्मजीव, किसी जलस्रोत जैसे नदी, झील, महासागर आदि  को दूषित कर उसकी गुणवत्ता को कम करते हैं और जल को मनुष्यों या पर्यावरण के लिए विषाक्त करते हैं, जल प्रदूषण कहलाता है । पानी जल्द ही दूषित हो जाने का गुण रखता है क्यूंकि यह  एक “सार्वभौमिक विलायक” के रूप में जाना जाता है। अत : पानी पृथ्वी पर किसी भी अन्य तरल पदार्थ की तुलना में अधिक पदार्थों को स्वयं में घोलने  में सक्षम है।

 

 

पूजा सुन्डी , उप प्रबंधक (पर्यावरण)

पर्यावरण एवं विविधता प्रबंधन विभाग

निगम मुख्यालय

Source : Internet/Google

  • https://www.investopedia.com/
  • https://dictionary.cambridge.org
  • https://www.news-medical.net
  • https://www.usgs.gov
  • https://www.intechopen.com
  • https://agrilifeextension.tamu.edu
  • https://hi.vikaspedia.in
  • https://nwa.mah.nic.in
  • https://dictionary.cambridge.org
  • https://www.nrdc.org

 

पर्यावरण शब्दकोष (8)